राजस्थान में बसों की हड़ताल : टिकट के 20 करोड़ लौटाए| SBT News | Rajasthan News
About This Video: प्रदेशभर में निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 🚍 सरकार और बस ऑपरेटर्स के बीच वार्ता बेनतीजा रहने के कारण करीब 35 हजार स्लीपर, स्टेट कैरिज और लोक परिवहन बसें बंद हैं। इसका सबसे ज्यादा असर खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं और होली पर घर लौट रहे यात्रियों पर पड़ा है। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स का दावा है कि सिर्फ मंगलवार को ही एडवांस टिकट के करीब 20 करोड़ रुपए रिफंड किए गए। वहीं परिवहन विभाग का कहना है कि लोक परिवहन बस ऑपरेटर्स हड़ताल में शामिल नहीं हैं। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने बसों के ड्राइवर्स और सवारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को पत्र भी लिखा है। हड़ताल से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहें SBT News के साथ। Like 👍 Share 🔁 Subscribe 🔔 Press Bell Icon 🔔 #BusStrike #RajasthanNews #TransportStrike #BreakingNews #HoliTravel #KhatuShyam #PrivateBusOperators #RefundUpdate #PassengerProblems #SBTNews
No comments