Breaking News

सेतिया कॉलोनी से भाई-बहन लापता


श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र की सेतिया कॉलोनी से दो भाई-बहन लापता हो गये। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।
पुलिस के अनुसार सेतिया कॉलोनी गली नम्बर 6 निवासी लक्की सोनी ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई 21 वर्षीय कुलजीत उर्फ निक्कू व बहन 20 वर्षीय पलक सोनी बिना बताये कहीं चले गये। वापिस लौट कर नहीं आये। इधर घड़साना पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 3 एमएलडी से 18 वर्षीय सुमित्रा पुत्री रूपराम बावरी बिना बताये कहीं चली गई। 

No comments