Breaking News

सूने घर से 40 तोला चांदी, सोने के जेवर व नगदी चोरी


हनुमानगढ़ टाउन कस्बे के वार्ड नम्बर 34 में स्थित सूने मकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए की चांदी, सोने के जेवर व नगदी चोरी करके ले गये। पड़ौसी ने घर के ताले टूटे देख कर मकान मालिक को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार राजविन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि 8 फरवरी को अपने परिवार सहित अनूपगढ़ रिश्तेदारी में गया था। दूसरे दिन सुबह 9 बजे पड़ोसी ने फोन करके बताया कि मेरे घर के ताले टूटे हुए हैं। मैं दोपहर दो बजे घर पहुंचा, तो देखा कि कमरे में रखी आलमारी का गेट व लॉकर टूटा हुआ था। 

No comments