Breaking News

शहर में पार्किंग व्यवस्था की कमी, बाजारों में बढ़ी अव्यवस्था, हर कोई बेहाल


श्रीगंगानगर शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त सड़कों पर पार्किंग व्यवस्था की कमी गंभीर समस्या बनती जा रही है। इस स्थिति में वाहन मालिकों को गाड़ी खड़ी करने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, वहीं दुकानदारों का कहना है कि पार्किंग नहीं होने के कारण ग्राहकी प्रभावित हो रही है।
सुखाडिय़ा सर्किल मार्ग, गोल बाजार , रविन्द्र पथ, गोशाला मार्ग, अन्य प्रमुख बाजार, मीरा चौक और हनुमानगढ़ रोड जैसे क्षेत्रों में पीक टाइम के दौरान स्थिति अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती है।
लोगों का कहना है कि शहर में मल्टी-लेवल पार्किंग की योजना पर प्रशासन को काम करना चाहिए। बाजार क्षेत्रों में  पार्किंग जोन चिन्हित करने चाहिए।

No comments