Breaking News

बंद पड़े पेट्रोल पंप से लाखों रुपए का सामान चोरी


पीलीबंगा में सूरतगढ़ मार्ग पर इंदिरा गांधी कॉलेज के सामने बंद पड़े पेट्रोल पंप से अज्ञात चोर लाखों रुपए का सामान चोरी करके ले गये। पुलिस ने पम्प मालिक की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार वार्ड नं. 16 नया, निवासी सुभाषचंद्र जैन ने रिपोर्ट दी कि मेरा कोको पेट्रोल पंप सूरतगढ़ रोड पर हैझ। यह पम्प मार्च 2023 से बंद पड़ा है। 8 फरवरी को जब वह पंप का निरीक्षण करने पहुंचा तो कार्यालय की रेलवे लाइन की दिशा वाली खिड़की व दीवार टूटी हुई मिली। अज्ञात चोर 7 फरवरी की रात कार्यालय में रखा सामान चोरी कर ले गए। 

No comments