Breaking News

नार्को कोर्डिनेशन समिति की बैठक में नशे पर सख्ती के निर्देश


श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नशीले पदार्थों की रोकथाम, निगरानी और जनजागरूकता को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर ने अफीम व गांजा जैसी अवैध फसलों पर प्रभावी निगरानी, मेडिकल स्टोर्स के स्टॉक की नियमित व आकस्मिक जांच तथा नशे में प्रयुक्त दवाइयों की पोर्टल के माध्यम से ही बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्कूल-कॉलेज विद्यार्थियों की नियमित जांच और केमिकल युक्त नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

No comments