खाटूश्याम जी यात्रा पर गया परिवार, पीछे से घर से सोना-चांदी व नगदी चोरी
श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र की भाम्भू कॉलोनी में बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने नकदी व सोना-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये। यह परिवार धार्मिक यात्रा पर गया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाम्भू कॉलोनी प्रथम गली निवासी यशपाल गाबा ने रिपोर्ट दी कि 7 फरवरी की रात करीब 11 बजे परिवार सहित खाटूश्याम जी यात्रा पर गए थे। 8 फरवरी की रात को परिवार के साथ वापस लौटा तो घर के अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला तथा सामान बिखरा पड़ा था।

No comments