Breaking News

टूट गई दशकों पुरानी ब्रिटिश परंपरा, डार्क मैरून ब्रीफकेस 'गायबÓ, दीया कुमारी के हाथ में भगवा बैग


राजस्थान विधानसभा में आज एक ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। दशकों से चली आ रही 'डार्क मैरूनÓ ब्रीफकेस की परंपरा को पीछे छोड़ते हुए, उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी इस बार हाथ में 'भगवा बैगÓ लेकर सदन पहुंचीं। यह बदलाव महज प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि राजस्थान की भजनलाल सरकार के गहरे सांस्कृतिक और राजनीतिक विजन को दर्शाता है।
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का आगाज आजादी के बाद से ही बजट पेश करने के लिए चमड़े के डार्क मैरून या काले ब्रीफकेस का इस्तेमाल होता आया है, जो ब्रिटिश कालीन 'बजट बॉक्सÓ की याद दिलाता था।

No comments