Breaking News

राजस्थान स्टेट वॉटर पॉलिसी का ऐलान


वित्त मंत्री दिया कुमारी ने आज विधानसभा में बजट पेश किया। उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 91 लाख से अधिक लाभार्थियों को अब तक करीब 28,400 करोड़ रुपये की पेंशन राशि वितरित की गई है, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को बड़ी राहत मिली है.
डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमार ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में राजस्थान की जनता की औसतम सालाना इनकम दो लाख रुपये प्रति व्यक्ति पार करने का लक्ष्य है. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बताया कि आवास योजना के तहत 28 लाख परिवारों के लिए घरों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है. 
जल गुणवत्ता परीक्षण के लिए मोबाइल वॉटर टेस्टिंग लैब का संचालन किया जाएगा. आमजन को पेयजल सुविधा और नॉन-डोमेस्टिक इंडस्ट्रियल यूनिट के लिए पानी उपलब्ध कराने हेतु 'राजस्थान स्टेट वॉटर पॉलिसीÓ लाई जाएगी.

No comments