Breaking News

शिवालयों में महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू


श्रीगंगानगर में भगवान भोलेनाथ की अराधना का पावन पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी रविवार को प्राचीन शिवालय बाबा शुक्रनाथ की बगीची सहित सभी शिवालयों में श्रद्धापूर्वक मनााई जाएगी।
प्राचीन शिवालय बाबा शुक्रनाथ की बगीची, शिव लंगर समिति , शिव गणेश मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई है।  शिव लंगर समिति की ओर से महाशिवरात्रि से पूर्व 14 फरवरी शनिवार को पदमपुर मार्ग स्थित भूतनाथ मंदिर प्रांगण से भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी.

No comments