Breaking News

अज्ञात बीमारी से भेड़-बकरियों की मौत:विभाग से जांच और उपचार की मांग


जैसलमेर में लाठी क्षेत्र के महेशो की ढाणी गांव में अज्ञात बीमारी से भेड़-बकरियों की मौतें हो रही हैं। पिछले कुछ दिनों में आधा दर्जन से अधिक भेड़ों की जान जा चुकी है, जिससे स्थानीय पशुपालकों में चिंतित है।
पशुपालक गोपालसिंह ने बताया कि यह बीमारी तेजी से फैल रही है। पिछले दो दिनों में उनकी आधा दर्जन से अधिक भेड़ों की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से अधिक भेड़ें और बकरियां गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग से बीमारी की तत्काल जांच और प्रभावी उपचार की मांग की है।

No comments