सब्जी खरीद रही महिला का मंगलसूत्र तोड़ा, 200 मीटर दूर चोर को पकड़ा
अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को घर से कुछ दूरी पर सब्जी खरीद रही महिला से लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। वहां मौजूद महिलाओं के द्वारा चोर को चप्पलों से पीटा भी गया।
पीडि़त महिला के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए और चोर को आदर्श नगर थाना पुलिस के हवाले किया गया। महिला की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है।

No comments