Breaking News

आमेर मावठा में 20 साल बाद लौटी नावों की रौनक:22 फरवरी से शुरू होगी बोटिंग सेवा


जयपुर के विश्व प्रसिद्ध आमेर महल की तलहटी स्थित मावठा सरोवर में करीब दो दशक बाद फिर से नावों की सेवा शुरू की गई है। लगभग 20 साल के लंबे इंतजार के बाद यहां बोटिंग सेवा का ट्रायल संचालन शुरू हो गया है। इससे आमेर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
परियोजना के प्रभारी सुमित सिंह ने बताया- पर्यटक डल झील की तर्ज पर मावठा झील में पैडल बोट, शिकारा और हाई स्पीड बोट का आनंद ले सकेंगे। बोटिंग सेवा का ट्रायल 22 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

No comments