अचानक फिर भागी चांदी
सोना-चांदी की कीमतें क्रैश होने के बाद अब एक बार फिर से उछाल मारती हुईं नजर आ रही है. बीते दो कारोबारी दिन से लगातार इनमें तेजी देखने को मिल रही है. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शुक्रवार को ओपन होने के साथ ही सिल्वर रेट में उछाल देखने को मिला है. 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत अपने पिछले बंद 2,41,393 रुपये प्रति किलोग्राम की तुलना में खुलने के साथ ही 2,44,802 रुपये के लेवल पर जा पहुंची. यानी चांदी झटके में 3409 रुपये बढ़ गया.

No comments