कोटा में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बनेगी नई जगह
कोटा में स्ट्रीट वेंडर्स (सड़क किनारे दुकाने, ठेले लगाकर बिक्री करने वाले) के लिए नई जगह तलाशी जाएगी। ताकि स्ट्रीट वेंडर्स एक जगह अपना व्यवसाय कर सके। इसके लिए निगम जगह की संभावनाओं पर काम करेगा। नगर निगम और पुलिस की ओर से शहर में संयुक्त अभियान चलाकर दुकानदारों से समझाइश भी की जा रही है। इसमें दुकानदारों से कहा जा रहा है कि वे अपने सामान को सड़क सीमा या फुटपाथ पर नहीं रखें। वहीं स्ट्रीट वेंडर्स के लिए भी नई जगह की संभावनाएं तलाशने पर काम किया जाएगा।

No comments