मावठ, ओलावृष्टि के बाद अब फिर बदलेगा मौसम
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अब तापमान चढ़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार आज से सर्दी का असर कम होगा. आज से दो से तीन डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है. मौसम शुष्क रहने के साथ तेज धूप का असर रहेगा. फिलहाल दिन-रात के तापमान में 13 डिग्री का अंतर बना हुआ. 24 घंटे में न्यूनतम 15 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है.

No comments