Breaking News

दिल्ली में स्पाइस जेट फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, निकल रही थी चिंगारी


आज मंगलवार को दिल्ली से लेह जा रहे स्पाइस जेट के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. उड़ान के महज कुछ मिनटों के बाद ही विमान वापस लौट आया. उड़ते विमान में चिंगारी और आग देखने के बाद उसे वापस लौटने को कहा गया. किसी तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ होगा. 
विमान सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर उतरा. सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया. विमान के कॉकपिट में आग की कोई वार्निंग नहीं आई थी. 

No comments