Breaking News

लुधियाना में बड़ी वारदात: पुल के पास लाखों की लूट


लुधियाना में लोहरा पुल के पास नए पुल के निर्माण को लेकर चल रहे बनी साइट पर आधा दर्जन के करीब लूटेरों ने वारदात को अंजाम दिया । लूटेरे वहां पर तैनात दो सिक्योरिटी गार्डस को बंदी बना कर लाखों रुपए का सामान लूट कर ले गए । लूटेरे ने रात को करीब 2.30 बजे वारदात को अंजाम दिया।
सिक्योरिट गार्ड ने बताया कि वहां पर आधा दर्जन के करीब युवक आए और जिन्होंने आते ही मारपीट करनी शुरू कर दी और उनके हाथ पैर बांध दिए। बाद में उन्होंने ट्रक मंगवा कर वहां से लैंटर के लिए प्रयोग की जाने वाली करीब 440 लोहे की प्लेटें व अन्य सामान ट्रक में लोड किया और मौके से भाग निकले । 

No comments