Breaking News

भारत दौरे पर आ रहे कनाडा के पीएम कार्नी


कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी से तीन देशों की यात्रा पर निकल रहे हैं। यह दौरा सात मार्च तक चलेगा। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सबसे पहले वह 26 फरवरी को भारत के दौरे पर आएंगे। इस यात्रा का मकसद इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में कनाडा की पार्टनरशिप को और गहरा बनाना है जो इस दौरे का अहम हिस्सा है। कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ट्रूडो के शासनकाल में भारत के साथ रिश्ते बिगड़ गए थे। 
प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के दौरे की शुरूआत मुंबई से होगी। इसके बाद नई दिल्ली आएंगे, दिल्ली में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात तय है, कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस यात्रा को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की गई है।

No comments