Breaking News

रोडवेज बस-ट्रक में टक्कर, चालक की मौत


श्रीगंगानगर-बीकानेर नेशनल हाइवे-62 पर सोमवार सुबह पालीवाला बस स्टैंड के पास राजस्थान रोडवेज की बस और एक ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक की जान चली गई, जबकि रोडवेज बस के चालक-परिचालक समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जाता है। अल सुबह हाइवे पर कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर की दूरी भी साफ  दिखाई नहीं दे रहा था। यह बस सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर आ रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थानाधिकारी रामकुमार लेघा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। 

No comments