कार सवार लुटेरों ने पिस्तोल की नोक पर मोबाइल लूटा
श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में कार सवार दो जनों ने बाइक सवार पर पिस्टल तान कर मोबाइल फोन व नकदी लूट ली। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त बीस वर्षीय करनैल सिंह पुत्र सुंदर सिंह बावरी, निवासी 17 बीएलडी, रामसिंहपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह टेंट हाउस में कार्य करता है। 31 जनवरी की शाम करीब 8 बजे वह बाइक से अपने जानकार के घर 13 जीएम जा रहा था। रास्ते में कूपली गांव से आगे पुलिया के पास मैं पेशाब के लिए रुका और मोटरसाइकिल पर बैठकर मोबाइल पर बात करने लगा। इसी दौरान पीछे से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आकर मेरे पास आकर रुकी। कार में दो व्यक्ति सवार थे।

No comments