Breaking News

पौने तीन करोड़ रुपए की शराब से भरा ट्रेलर पकड़ा, चालक गिरफ्तार


हनुमानगढ़ जिले के पल्लू पुलिस ने भारतमाला सड़क पर अंगे्रजी शराब से लदा ट्रेलर पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कीमत करीब पौने तीन करोड़ रुपए आंकी गई है। 
थानाप्रभारी सुरेश मील ने बताया कि भारत माला रोड़ पर गांव धीरदेसर की रोही में यूपी नम्बर के ट्रेलर को रोक कर तलाशी ली। ट्रेलर में अंगे्रजी शराब की 1503 पेटियां बरामद हुई। इन पेटियों में 14 हजार 448 बोतल व 14 हजार 352 पव्वे शराब थी। चालक 22 वर्षीय प्रकाश कुमार पुत्र लादूराम बिश्रोई निवासी वाडानया बागोडा जालौर को गिरफ्तार कर लिया। 

No comments