राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्यपाल को जारी किए नोटिस
राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान के राज्यपाल और राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ वेटेनरी एंड एनिमल साइसेंज के चांसलर हरिभाऊ बागड़े को नोटिस जारी किया हैं। जस्टिस आनंद शर्मा की अदालत ने यह नोटिस डॉ आर के बाघेरवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किए।
याचिका में राज्यपाल द्वारा यूनिवर्सिटी के कुलगुरु की नियुक्ति को चुनौती दी गई हैं। राज्यपाल ने डॉ संमत व्यास को 4 सितंबर 2025 को वीसी नियुक्त किया था। याचिका में कहा गया कि वीसी की नियुक्ति नियमों के विपरीत की गई हैं। इसे रद्द किया जाए।

No comments