Breaking News

ट्रेलर में घुसी बेकाबू कार, दोनों में लगी आग


जयपुर के जमवारामगढ़ स्थित हाई-वे पर आज शुक्रवार तड़के केबल से भरे ट्रेलर में बेकाबू कार जा घुसी। हादसे के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हालांकि, आग लगने से पहले ही कार में सवार दोनों घायल युवकों को बाहर निकाल लिया गया। घायलों को जमवारामगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फायर ब्रिगेड की मदद से 10 मिनट में आग पर काबू पाया।
पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि ब्रेक नहीं लगने से ट्रेलर में कार जा घुसी थी। हादसे में उत्तर प्रदेश के बागपथ निवासी प्रियांशु और हिमांशु घायल हुए हैं।

No comments