जेएलएन अस्पताल में ऑक्सीजन लाइन टूटने से मचा हड़कंप
अजमेर के जेएलएन अस्पताल में रात एक कंटेनर की टक्कर से पीएम केयर ऑक्सीजन प्लांट की पाइपलाइन टूट गई. यह घटना उस समय हुई जब कंटेनर अस्पताल के मेडिसिन न्यू ब्लॉक में बेड और अन्य सामान लेकर आया था. लाइन टूटने से करीब 250 बेड की ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो गई. हालांकि, नाइट शिफ्ट के सजग स्टाफ ने तुरंत लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के अल्टरनेट सोर्स से सप्लाई चालू कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. अस्पताल प्रशासन अब लाइन को पूरी तरह दुरुस्त करने में जुटा है.

No comments