Breaking News

गाड़ी ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर: 12 घंटे से बत्ती गुल


भीनमाल के धोराढाल क्षेत्र स्थित घाचियों के मोहल्ले में बीती रात एक अज्ञात वाहन ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा बीच सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
बिजली का खंभा और तार टूटने से पूरे मोहल्ले की लाइट चली गई और करीब 12 घंटों तक पावर कट रहा, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रातभर बिजली नहीं होने से दैनिक कार्य प्रभावित हुए। इधर, पोल और विद्युत तार सड़क पर गिर जाने से क्षेमकरी माताजी जाने वाला रास्ता भी रात से ही बंद हो गया।

No comments