Breaking News

चलते ट्रक में शार्ट सर्किट से लगी आग:ड्राइवर और हेल्पर ट्रक से कूदकर भागे


भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में देर रात एक हाइवा ट्रक में आग लग गई। ट्रक खाली था। ड्राइवर हाइवा ट्रक को लेकर क्रेशर पर गिट्टी लेने जा रहा था। इस दौरान शार्ट सर्किट से ट्रक में आग लगी। आग लगते ही ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर कूदकर भाग गया। देखते ही देखते ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
एएसआई भरत लाल ने बताया कि घटना रुदावल थाना इलाके के गुर्जर बलाई गांव की है। एक खाली ट्रक क्रेशर पर गिट्टियां लेने जा रहा था। तभी अचानक ट्रक में शार्ट सर्किट हुआ। शार्ट सर्किट की वजह से ट्रक में आग लग गई। 

No comments