आगरा में 50 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत
आगरा के थाना बसौनी क्षेत्र के त्रिनेतपुरा गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक जयपुर से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल आया था और उन्हें छोड़कर मध्य प्रदेश जा रहा था, तभी हादसा हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

No comments