Breaking News

कॉपर तार चुराने वाली गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार


अलवर के मत्स्य इंडस्ट्रियल एरिया में हुई ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उद्योग नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब तीन क्विंटल कॉपर और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने फैक्ट्री एरिया में रैकी कर ट्रांसफार्मरों से कॉपर तार और केबल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिन में फैक्ट्री क्षेत्र में रैकी करते थे और रात में ट्रांसफार्मरों के अंदर से कॉपर तार और केबल निकालकर चोरी करते थे। 

No comments