Breaking News

तलवाड़ा की धानमंडी में किसानों की महापंचायत


किसानों के खिलाफ दर्ज  मुकदमे वापस लेने और राठीखेड़ा स्थित एथेनॉल फैक्ट्री का एमओयू रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने आज तलवाड़ा की धानमंडी में महापंचायत बुलाई है। सैकड़ों किसानों के खिलाफ मुकदमे  10 दिसंबर 2025को टिब्बी में महापंचायत के बाद राठीखेड़ा में वाहनों को जलाने और तोडफ़ोड़ करने के आरोप में दर्ज  किए गए थे। अब किसानों की मांग है कि यह  मुकदमे वापस लेकर फैक्ट्री का एमओयू रद्द किया जाए। महापंचायत को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट है। 
टिब्बी तहसील क्षेत्र में मंगलवार शाम से आगामी आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पिछले ढाई महीनों में 5वीं बार आंदोलन के दौरान इंटरनेट सेवाएं बंद की गईं। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बुलाई गई इस महापंचायत में आज सुबह से आसपास के गांवों से किसान पहुंचना शुरू  हो गए। 

No comments