Breaking News

मूंगफली सौदे में 16.68 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप


राजियासर के पीपासर गांव में मूंगफली की खरीदने के बाद भुगतान नहीं करने और समर्थन मूल्य पर बेचकर रकम हड़पने का मामला सामने आया है। 
पुलिस थाना में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पीपासर निवासी राजेन्द्र कुमार गोदारा ने बताया कि करीब एक माह पूर्व गांव के रमेश कुमार पुत्र अशोक कुमार नाई ने उसकी सावणी की मूंगफली फसल 6950 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदने का सौदा किया। कुल 240 क्विंटल मूंगफली का सौदा लगभग 16 लाख 68 हजार रुपये में तय हुआ था।

No comments