Breaking News

सूने मकान में चांदी के आभूषण व 40 हजार रुपये नकदी पार


सादुलशहर के वार्ड नंबर 16 में आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के निकट सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर चांदी के आभूषण और हजारों रुपये नकदी चोरी करके ले गये। पुलिस के अनुसार मकान मालिक तरसेमलाल ने रिपोर्ट दी कि 8 फरवरी को परिवार सहित रिश्तेदारी में पदमपुर गए हुए थे। 9 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे जब वे घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला।
अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखी नकदी व चांदी के आभूषण गायब थे। रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात चोर अलमारी से चांदी के 6 सिक्के, दो चांदी के गिलास , एक जोड़ी पाजेब , तीन चांदी के बिस्कुट , पीरखाने का चांदी का छत्र  तथा पीरखाने के दानपात्र में रखे 17 हजार रुपये और घर की गुल्लक में रखी करीब 23 हजार रुपये नकदी चुराकर ले गए।

No comments