Breaking News

डिग्गी से पानी चोरी, किसान पिता पर चाकू से हमला


सादुलशहर के मोरजण्डखारी गांव में खेत की डिग्गी से पानी निकालकर पड़ोसी खेत में लगाने और विरोध करने पर मारपीट व जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। हमलावर बेटा ही है। 
पुलिस के अनुसार मोरजण्डखारी निवासी रामकुमार ने रिपोर्ट दी कि  उसका बड़ा बेटा संदीप लंबे समय से परिवार को परेशान कर रहा है। आरोप है कि 18 जनवरी की सुबह करीब 8:30 बजे संदीप तेजधार चाकू लेकर आया और रामकुमार पर हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई।

No comments