Breaking News

मॉडिफाइड बुलेट्स पर पुलिस की कार्रवाई, 8 बाइक सीज


श्रीकरणपुर में पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा सीएलजी बैठक में मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई के निर्देश के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 8 मॉडिफाइड बुलेट बाइक सीज कीं। बैठक में मीडिया कर्मियों ने तेज आवाज में हुड़दंग मचाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई थी।
एसपी के निर्देश पर एडीशनल एसपी रामेश्वर लाल, सीओ पुष्पेंद्र सिंह ज्वाला व सीआई रजीराम की निगरानी में ट्रैफिक इंचार्ज उग्रसेन सहारण के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। कार्रवाई में हवलदार हरविंद्र सिंह, कांस्टेबल भजन लाल व सुभाष की अहम भूमिका रही।

No comments