ईंट भट्ठा संचालक से लाखों की ठगी, गिरोह बनाकर काम छोडऩे का आरोप
रावतसर में खेतरपाल ब्रिक्स उद्योग के संचालक के साथ लाखों रुपये की ठगी करने और भट्टे से सामान चोरी कर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विभिन्न जिलों के कई नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस थाना रावतसर में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, वार्ड नंबर 9 निवासी प्रमोद पुत्र धर्मपाल ने बताया कि वह चक 29 डीडब्ल्यूडी स्थित अपने ईंट भट्टे का संचालन करता है। निकासी कार्य के लिए उसने अलग-अलग व्यक्तियों को पेशगी के रूप में लाखों रुपये दिए।

No comments