गमगीन पुलिस ने दी ज्योति को श्रद्धांजलि
श्रीगंगानगर जिला सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद सीआई ज्योति नायक की पार्थिव देह को पुलिस लाइन में लाया गया। यहां पुलिस अधीक्षक डा. अमृता दुहन व अन्य पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, राजनीतिक दलों से लोगों व शहर के मौजिज लोगों ने पुष्प चक्र व फूल अर्पित करके उन्हें श्रद्धाजंलि दी। पुलिस लाइन में ज्योति नायक के पार्थिव देह को तिरंगा ओढ़ा कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। यहां से उनके शव को कुंज विहार स्थित निवास पर लाया गया। पदमपुर रोड स्थित कल्याण भूमि में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार अल सुबह पायल सिनेमा रोड़ पर चौराहे पर सड़क हादसे में महिला पुलिस थाना प्रभारी सीआई ज्योति नायक का निधन हो गया। पुलिस जीप के चालक अजय को चोटें नहीं आई। उन्हें तुरंत जिला सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनके पिता आरपी नायक दिल्ली से सीधे अस्पताल में पहुंचे, इसके बाद ज्योति नायक का पोस्टमार्टम करवाया गया।
जानकारी के अनुसार महिला पुलिस थाना प्रभारी सीआई ज्योति नायक की बीती रात्रिकालीन गश्त चैकिंग की ड्यूटी थी। वह अल सुबह साढ़े तीन बजे कुंज विहार स्थित अपने मकान से महिला पुलिस थाना की गाड़ी से गश्त व नाकाबंदी प्वाइंट चैकिंग के लिए निकली।
जिला कलेक्टर डा. अंजू, पुलिस अधीक्षक डा. अमृता दुहन,एएसपी रघुवीर शर्मा, सीओ सिटी आईपीएस विशाल जांगिड़, ट्रेफिक थाना प्रभारी राजेश सिहाग, सदर पुलिस थाना प्रभारी सुभाष ढिल,कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह, पुरानी आबादी एसएचओ शीर कौर, एडीएम रीना छिम्पा, पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, पूर्व जिला प्रमुख दूलाराम इंदौलिया, कैश कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अकुंर मिगलानी सहित अन्य मौजिज लोग उपस्थित थे।
No comments