बालिकाओं के लिए सुनहरा मौका, 28 फरवरी तक करें इन तीन योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन
राजस्थान में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बालिका शिक्षा फाउंडेशन, राजस्थान ने वर्ष 2025-26 के लिए तीन महत्वपूर्ण प्रोत्साहन योजनाओं के तहत पात्र छात्राओं से 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इन योजनाओं में गार्गी पुरस्कार, प्रियदर्शिनी (पद्माक्षी) पुरस्कार और मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना शामिल हैं, जिनका उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना है।

No comments