Breaking News

करोड़ों मायरा देने के चलन पर लगाम लगाने के लिए जाट समाज ने सुनाया फरमान


राजस्थान में अक्सर शादियों के मौसम में खर्चों और शानोशौकत दिखाने की खबरें सुर्खियां बनती हैं. शादियों के सीजऩ में कभी करोड़ों का मायरा भरने की आती है तो कभी दूल्हे के हेलिकॉप्टर से उड़कर दुल्हन के लाने जाने की. पिछले साल नागौर जिले के झाडेली परिवार ने 21 करोड़ रुपये का मायरा भरा था, जिसने मायरे को लेकर राजस्थान में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. 
नागौर के रियांबड़ी उपखण्ड के पादूकलां ग्राम  के जाट समाज ने इस चलन को फिजूलखर्ची बताते हुए इस पर रोक लगाने के लिए एकमत से फैसला किया है.
जाट समाज के निर्णय के अनुसार, लड़के की शादी हो या लड़की की, इन दोनों ही स्थिति में अधिकतम 5 तोला सोने के जेवरात देने-लेने की सीमा तय की गई है. इससे अधिक सोना देने-लेने पर सामाजिक रोक रहेगी. 

No comments