Breaking News

डेरा राधा स्वामी ब्यास ने खत्म किया 'वी.आई.पी. कल्चर'


डेरा राधा स्वामी ब्यास द्वारा विगत दिवस एक बड़ा निर्णय लेते हुए डेरा परिसर में वी.आई.पी. कल्चर को समाप्त कर दिया गया है। अब कोई भी राजनीतिक नेता या प्रमुख शख्सियत के रूप में जानने वाले व्यक्ति डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के साथ यादगार तस्वीर नहीं खिंचवा सकेगा। यह निर्णय तुरंत प्रभाव से लागू माना जाएगा। डेरा ब्यास की ओर से जारी एक सर्कुलर के अनुसार, डेरा पहुंचने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को संगत के रूप में देखा जाएगा।

No comments