रियल एस्टेट हुआ शांत, महज 6 प्रतिशत बढ़े घरों के दाम
दिल्ली-एनसीआर सहित देश के प्रमुख शहरों के रियल एस्टेट मार्केट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले कुछ वर्षों में रॉकेट की रफ्तार से बढ़ी घरों की कीमतों पर अब लगाम लगती दिख रही है। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी 'प्रॉपटाइगरÓ के ताजा आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में आवासीय संपत्तियों की कीमतों में बढ़ोतरी की रफ्तार काफी धीमी रही है।
देश के प्रमुख 8 शहरों में औसत आवास कीमतों की वार्षिक वृद्धि 2024 के 17 प्रतिशत के मुकाबले 2025 में गिरकर 6 प्रतिशत रह गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि 2022 से 2024 के बीच कीमतों में जो बेतहाशा बढ़ोतरी हुई थी, उसकी वजह से अब मांग में नरमी आई है।

No comments