Breaking News

एसपी बनकर फोन कर रुपए मांगने वाला गिरफ्तार


भीलवाड़ा में ऑनलाइन एफआईआर डाउनलोड कर फरियादियों और आरोपियों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। खुद को एसपी भीलवाड़ा बताकर फोन करने वाला आरोपी पुलिस की साइबर टीम ने मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश बॉर्डर से गिरफ्तार किया है।
आरोपी एफआईआर में दर्ज मोबाइल नंबरों पर कॉल कर कार्रवाई रोकने या न्याय दिलाने का झांसा देकर पैसे मांगता था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन दर्ज एफआईआर की कॉपी डाउनलोड करता था।

No comments