Breaking News

राजस्थान में गर्मी की समय से पहले एंट्री


राजस्थान की रेतीली धरा पर इस बार सर्दी ने उम्मीद से जल्दी विदा लेना शुरू कर दिया है. मरुधरा के मौसम ने करवट बदल ली है और अब बसंत की गुलाबी ठंड की जगह दोपहर की तीखी धूप ने ले ली है. बुधवार की सुबह से ही आसमान साफ रहा और सूरज की किरणें चुभने लगी हैं, जो इस बात का साफ संकेत है कि प्रदेश अब भीषण गर्मी की ओर कदम बढ़ा चुका है.
तापमान में इस अचानक बढ़ोतरी का असर आम जनजीवन पर भी पड़ रहा है. सुबह-शाम जो हल्की ठंडक सुकून देती थी, अब वह भी धीरे-धीरे गायब हो रही है.  मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान में आगामी एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने वाला है.

No comments