राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षाएं कल से
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं कल गुरुवार से शुरू होंगी। इस साल बोर्ड परीक्षाओं में कुल 19 लाख 90 हजार 57 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं। परीक्षाओं का आयोजन 6 हजार 194 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस साल जिलों में अभय कमांड सेंटर से भी परीक्षाओं की मॉनिटरिंग की जाएगी।
बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस साल सेकेंडरी परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 109, सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 9 लाख 10 हजार 9, प्रवेशिका में 7 हजार 817 और वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में 4 हजार 122 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं।

No comments