जयपुर-आगरा हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा
राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई।
हादसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव के पास हुआ। कालाखो गांव के निवासी छह युवक एक कार में सवार होकर यात्रा कर रहे थे। फिर अचानक कार बेकाबू हो गई और हाईवे के डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में जा पहुंची। तभी एक ट्रेलर से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।

No comments