जीएसएस में लगी भीषण आग. टला बड़ा हादसा, दमकल ने पाया काबू
बीकानेर के नोखा क्षेत्र स्थित घटटू गांव में देर रात 33 केवी जीएसएस में भीषण आग लग गई. आग लगने का कारण विद्युत लोड का अधिक होना बताया जा रहा है. ट्रांसफार्मर में तेल भरा होने की वजह से एक बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलने पर दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और फोम व पानी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई. समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

No comments