Breaking News

सिर्फ पुलिसवालों के घर करूंगा चोरी...चोर की अजब-गजब कसम


मध्यप्रदेश के खंडवा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस लाइन में ही दो पुलिसकर्मियों के घर चोरी हो गई. सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब थी. मामला आम चोरी का नहीं था, क्योंकि निशाना सीधे पुलिसकर्मियों के घर थे.
पकड़ा गया आरोपी दीपेश, अलीराजपुर जिले का रहने वाला है. पूछताछ में जो बात सामने आई, उसने सबको चौंका दिया. उसने करीब 15 साल पहले की एक घटना को दिल से लगा लिया था. बताया जा रहा है कि तब किसी पुलिसकर्मी से विवाद के बाद उसकी पिटाई हुई थी. उसी दिन से उसने मन में ठान लिया कि बदला लेगा. लेकिन उसका बदला लेने का तरीका गलत रास्ते पर चला गया उसने सिर्फ पुलिसवालों के घरों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया.

No comments