Breaking News

दो वंदे भारत ट्रेनें होंगी बंद, 14-15 फरवरी को आखिरी सफर


भारतीय रेलवे की सबसे आधुनिक और चमकती हुई 'वंदे भारत एक्सप्रेसÓ को लेकर राजस्थान से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक तरफ देशभर में इन लग्जरी ट्रेनों का जाल बिछाया जा रहा है, वहीं राजस्थान के उदयपुर से चलने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों के पहिए हमेशा के लिए थमने जा रहे हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के इस फैसले ने नियमित यात्रियों और पर्यटकों को हैरान कर दिया है।
14 फरवरी को उदयपुर-जयपुर और 15 फरवरी को उदयपुर-आगरा कैंट रूट की वंदे भारत अपनी आखिरी यात्रा पूरी करेंगी। इसके बाद ये ट्रेनें इन पटरियों पर नजर नहीं आएंगी। 

No comments