Breaking News

फर्जी पोस्टल स्टैंप बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश


मुंबई की एमआरए मार्ग पुलिस ने भारतीय डाक विभाग के नाम पर नकली पोस्टल स्टैंप तैयार कर उन्हें विभिन्न राज्यों में बेचने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों के पास से लाखों रुपए मूल्य के फर्जी स्टैंप बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 12 सितंबर 2025 को मुंबई जीपीओ के डाक निरीक्षक आशुतोष जमादारसिंह कुमार ने एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि बाजार में बड़ी मात्रा में संदिग्ध डाक टिकट चलन में हैं। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बैंक खातों में 7 से 8 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेन-देन का पता चला, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया।

No comments