हल्दीघाटी-रक्ततलाई पर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में
महाराणा प्रताप से जुड़े ऐतिहासिक गौरव के प्रतीक हल्दीघाटी और रक्ततलाई अब प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं। राजस्थान हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद गुरुवार को जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा और पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के नेतृत्व में 16 विभागों के प्रभारी अधिकारियों ने इन दोनों ऐतिहासिक स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इन स्थलों का संरक्षण, सुरक्षा, स्वच्छता और सुव्यवस्थित विकास किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

No comments