Breaking News

कोटा में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर ताला जड़ा:पेड़ कटाई टेंडर निरस्त करने की मांग


कोटा जिले के सांगोद क्षेत्र में मंडीता गांव के लोगों ने पेड़ कटाई का विरोध करते हुए ग्राम पंचायत पर ताला जड़ दिया। पेड़ों की कटाई का टेंडर निरस्त करने की मांग पर अड़ गए। बड़ी संख्या में गांव की महिलाए व पुरुष पंचायत भवन के बाहर इकठ्ठे हो गए। ओर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की सूचना पर प्रशासक मौके पर पहुंचे। टेंडर निरस्त करने का आश्वासन दिया। लेकिन साढ़े 11 बजे तक पंचायत सचिव के मौके पर नहीं आने से ग्रामीण आक्रोषित हो गए। पंचायत भवन को खुलने नहीं दिया।

No comments